हर्निया क्या होता है? कारण, लक्षण और इलाज
- 25 Oct, 2025
- Written by Team Dr Lal PathLabs
Medically Approved by Dr. Seema
Table of Contents

स्वस्थ शरीर के लिए मांसपेशियों का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण कहा जाता है। लेकिन जब मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं तो कई तरह की बीमारियां पैदा होने के खतरे बढ़ जाते हैं। इन्हीं में से एक है हर्निया (hernia in hindi)। हर्निया ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें शरीर का कोई अंग या टिश्यू (ऊतक) अपने आस पास मांसपेशी की दीवार में किसी कमजोर जगह से बाहर निकल आता है। देखने में ये एक गांठ की तरह लगता है। हालांकि ये बीमारी शरीर के किसी भी अंग में विकसित हो सकती है लेकिन आमतौर पर ये कमर, पेट या नाभि के आस पास गांठ के रूप में उभरती है। आपको बता दें कि हर्निया की गांठ (hernia in hindi) दर्दभरी होती है और खांसने और छींकने पर भी इसमें दर्द होता है। इसके इलाज की बात करें तो इसे सर्जरी के जरिए ठीक किया जा सकता है। इस लेख में जानते हैं कि हर्निया क्या होता है और हर्निया क्यों होता है। साथ ही जानेंगे हर्निया के लक्षण औऱ इलाज के बारे में सब कुछ।
हर्निया क्या होता है?
हर्निया (hernia in hindi) ऐसी शारीरिक स्थिति है जिसमें शरीर का कोई अंग या ऊतक मांसपेशी के किसी कमजोर हिस्से से गांठ की तरह निकलकर बाहर आ जाता है। आमतौर पर पेट का कोई अंग मांसपेशी, टिश्यू या छोटी आंत की कमजोर स्किन से बाहर निकल आता है। ज्यादातर मामलों में ये गांठ नाभि के चारों तरफ, जांघ, पेट और कमर के आस पास गांठ के रूप में उभर कर सामने आती है। यूं तो हर्निया कोई गंभीर स्थिति नहीं है लेकिन इसके लक्षणों को नजरंदाज किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है और जानलेवा साबित हो सकती है।
हर्निया क्यों होता है?
हर्निया (hernia in hindi) मुख्य रूप से मांसपेशियों की कमजोरी या कंबाइंड टिश्यू के कमजोर होने के कारण होता है। हर्निया के कारण इस प्रकार हैं –
- मांसपेशियों की कमजोरी – जब मांसपेशियों की दीवार कमजोर होती है तो अंदरूनी अंगर कमजोर जगह या किसी छेद से शरीर से बाहर निकल आते हैं।
- पुरानी खांसी – अगर किसी व्यक्ति को पुरानी खांसी है तो इससे उसकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और हर्निया हो सकता है।
- कब्ज – पुरानी और ज्यादा कब्ज भी पेट पर दबाव बनाती है और इससे पेट की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
- भारी वजन उठाने से – कई बार भारी वजन उठाने से पेट की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त या कमजोर हो जाती हैं, जिसके चलते इस बीमारी के होने के खतरे बढ़ जाते हैं।
- अनुवांशिक स्थितियां – कुछ बच्चों में हर्निया जन्म के समय से ही मौजूद होता है, इसका कारण है कि मांसपेशियां पेट की दीवार से सही तरह से जुड़ नहीं पाती हैं।
- सर्जरी – किसी पुरानी सर्जरी की वजह से भी मांसपेशियों का संयोजन बिगड़ता है और हर्निया के खतरे बढ़ जाते हैं।
- पेट में लगी कोई पुरानी चोट भी हर्निया का कारण बन सकती है।
- प्रेग्नेंसी – प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस रोग के रिस्क बढ़ जाते हैं।
- बढ़ा हुआ वजन – बढ़ा हुआ वजन भी हर्निया बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
- जो लोग ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, दूसरे लोगों की तुलना में इस बीमारी का जल्दी शिकार बनते हैं।
हर्निया के लक्षण किस तरह दिखते हैं?
हर्निया एक ऐसी गांठ के रूप में दिखता है जो अक्सर पेट और कमर के आस पास उभरती है। हर्निया के लक्षण इस प्रकार हैं –
- कमर और पेट के नीचे और आस पास गांठ या असामान्य उभार दिखना।
- गांठ में दर्द होना और चुभन महसूस होना।
- पेट के आस पास और निचले हिस्से में भारीपन।
- पेट के निचले हिस्से में दर्द और खिंचाव महसूस होना।
- कामकाज करते समय पेट में खिंचाव और दर्द महसूस होना।
- पाचन में दिक्कत होना – अपच, गैस के लक्षण उभरना।
- खांसते या छींकते समय पेट के निचले हिस्से में दर्द और खिंचाव होना।
- हर्निया के गंभीर मामलों में मरीज को उल्टी और मतली महसूस होती है।
महिलाओं में हर्निया के लक्षण किस तरह दिखते हैं?
महिलाएं आमतौर पर पुरुषों से ज्यादा हर्निया शिकार होती हैं। महिलाओं में हर्निया के लक्षण इस प्रकार दिखते हैं –
- पेट के निचले हिस्से में दर्द
- कमर में लगातार दर्द होना
- पेट में बेचैनी महसूस होना
- कमर और पेट के आस पास खिंचाव
- पेट और कमर के आस पास भारीपन महसूस होना
- बार बार यूरिन जाना
- जांघ के आस पास चुभने वाला दर्द होना
- कमर और पेट के आस पास गांठ या उभार दिखना
हर्निया की जांच किस तरह की जाती है?
हर्निया की जांच कई तरह से होती है। इसकी जांच इस तरह से होती है –
- फिजिकल टेस्ट
- इमेजिंग टेस्ट
- अल्ट्रासाउंड
- सीटी स्कैन
- एमआरआई
- एंडोस्कोपी
- बेरियम एक्स रे
देखा जाए तो हर्निया का एकमात्र इलाज सर्जरी है, जिसके जरिए मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। इसके इलाज में ओपन सर्जरी या लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाती है। आपको बता दें कि स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने के साथ साथ हर्निया के लक्षणों को सही समय पर पहचान कर इसका सटीक उपचार किया जाए तो ये काफी प्रभावी साबित होता है। अगर किसी व्यक्ति में हर्निया के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। डॉक्टरी परामर्श के बाद हर्निया की जांच के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स में शैड्यूल बुक करें। शैड्यूल बुक करने के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स का ऐप डाउनलोड करें।
FAQ
हर्निया रोग क्या है?
हर्निया (हर्निया रोग क्या है in hindi) ऐसी बीमारी है जिसमें अंदरूनी अंग या टिश्यू मांसपेशी की दीवार में किसी कमजोर जगह या छेद से बाहर निकल आता है। इसके लक्षणों में पेट और कमर के आस पास गांठ दिखना, पेट में दर्द और खिंचाव होना, कमर में दर्द होना आदि हैं।
क्या हर्निया का इलाज संभव है?
हां, इस बीमारी का इलाज संभव है, हर्निया के लिए सर्जरी की जाती है। ओपन सर्जरी या लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद मरीज ठीक हो जाता है।








