logo

विटामिन बी12 की कमी से होने वाले प्रमुख रोग और उनके लक्षण

Medically Approved by Dr. Seema

Table of Contents

विटामिन बी12 की कमी

 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी तरह के विटामिन और मिनरल्स जरूरी कहे जाते हैं। विटामिन की बात करें तो विटामिन बी12 इसमें बहुत खास कहा जाता है। विटामिन बी12 शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के साथ साथ भोजन को एनर्जी में तब्दील करता है और मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है। विटामिन बी12 को कोबामालिन भी कहा जाता है। आपको बता दें कि विटामिन बी12 फैटी एसिड बनाने के साथ साथ नर्वस सिस्टम को भी कामकाज करने में मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो शरीर के सामान्य कामकाज पर बुरा असर पड़ता है और शरीर कई गंभीर दिक्कतों का शिकार हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए या फिर विटामिन बी 12 का अवशोषण कम होने लगे तो शरीर में खून की कमी हो जाती है और कई गंभीर बीमारियां सिर उठा लेती हैं। इस लेख में जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी क्या है और विटामिन बी12 की कमी क्यों होती है। इसके साथ साथ जानेंगे विटामिन 12 की कमी के लक्षण और विटामिन बी की कमी से होने वाले रोग के बारे में सब कुछ।

 

विटामिन बी12 क्या होता है?

विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी विटामिन की मदद से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं। कम ही लोग जानते हैं कि विटामिन बी12 जानवरों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है। दूसरे विटामिन की तुलना से अलग विटामिन बी12 लिवर में स्टोर होता है। इसकी मदद से कोशिकाओं के अंदर डीएनए बनता है और मेटाबॉलिज्म रेगुलेट होता है। विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को भी कामकाज में मदद करता है। विटामिन बी12 के सोर्स में मुर्गा, मांस,मछली, अंडे और डेयरी पदार्थ शामिल हैं। ऐसे में जो लोग जानवरों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं या फिर शाकाहारी हैं, उनके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना आम बात है।

 

विटामिन बी12 की कमी क्या है?

अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो शरीर एनीमिया यानी खून की कमी का शिकार हो सकता है। पोषण की कमी, पशु आधारित खाद्य पदार्थ कम लेने और विटामिन बी12 के अवशोषण में दिक्कत होने से शरीर में इसकी कमी हो जाती है। उम्र बढ़ने के कारण भी लोगों में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है। कई बार विटामिन बी12 शरीर में सही तरह से स्टोर नहीं होता है और इस वजह से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।

 

विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग क्या हैं?

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर सबसे पहले लाल रक्त कोशिकाओं पर असर होता है और शरीर का खून कम होने लगता है। विटामिन बी12 की कमी से ये गंभीर दिक्कतें पैदा होती हैं –

 

  1. मेगालोब्लास्टिक एनीमिया – अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य रूप से बड़ी हो जाती हैं औऱ पर्याप्त ऑक्सीजन लेने में नाकाम होने लगती हैं।
  2. नर्वस सिस्टम के कामकाज पर असर – शरीर में विटामिन बी12 की कमी के चलते नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज पर भी असर होता है।
  3. ह्रदय संबंधी दिक्कतें – अगर शरीर में एनीमिया गंभीर है तो ह्रदय संबंधी खतरों जैसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
  4. आंतों की समस्याएं – अगर एनीमिया लगातार बना रहे तो पेट और आंतों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती है और आंत के कैंसर का भी रिस्क बढ़ जाता है।
  5. प्रेग्नेंसी रिलेटेड रिस्क – अगर प्रेग्नेंट महिला में विटामिन बी12 की कमी है तो होने वाले शिशु में न्यूरल ट्यूब डिस्ऑर्डर , विकास में दिक्कत और दूसरी कई दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

 

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या हैं?

बी12 कमी के लक्षण कई प्रकार से शरीर में दिखते हैं। विटामिन बी12 की कमी के लक्षण इस प्रकार हैं –

 

  1. थकान महसूस होना
  2. कमजोरी महसूस होना
  3. आंखों और त्वचा का पीलापन
  4. जीभ में सूजन या जलन होना
  5. जीभ का लाल और चिकना होना
  6. मुंह में छाले होना
  7. भूख कम लगना या भूख न लगना
  8. मतली और उल्टी महसूस होना
  9. दस्त लगना
  10. सांस लेने में तकलीफ होना
  11. चक्कर आना
  12. दिल की धड़कन अनियमिन होना
  13. हाथ पैरों में झुनझुनाहट महसूस होना
  14. मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना
  15. संतुलन बिठाने में दिक्कत होना, खासतौर पर चलने में दिक्कत होना।
  16. भ्रम महसूस होना
  17. सिर में दर्द बने रहना
  18. उदासी और चिड़चिड़ापन
  19. मूड स्विंग
  20. आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ना

 

विटामिन बी12 की कमी की जांच किस तरह होती है?

अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण दिख रहे हैं तो ब्लड टेस्ट किया जाता है। ब्लड टेस्ट के जरिए शरीर में विटामिन बी12 का स्तर मापा जाता है। अगर ब्लड टेस्ट में लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य से बड़ी दिख रही हैं तो ये भी शरीर में इस विटामिन की कमी का संकेत है। इसके अलावा इस टेस्ट में शरीर में फोलेट के स्तर की भी जांच की जाती है। अगर शरीर में विटामिन बी12 का स्तर 150 pg/mL से कम है तो ये विटामिन बी12 की कमी का संकेत है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट में मिथाइलमेलोनिक एसिड यानी एमएमए का ज्यादा स्तर भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत है। इस टेस्ट के अलावा गंभीर स्थितियों की जांच के लिए डॉक्टर एंडोस्कोपी की भी सलाह देते हैं। इसके जरिए पेट में यदि पेट में इंट्रिंसिक फैक्टर की जांच की जाती है।

 

विटामिन बी12 की कमी का इलाज क्या है?

विटामिन बी12 की कमी के इलाज के बारे में जानकारी कम लोगों ही को है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई है तो सप्लीमेंट्स, उचित पोषण और गंभीर स्थितियों में इंजेक्शन दिए जाते हैं। इसके अलावा विटामिन बी12 की टेबलेट्स और फोर्टिफाइड फूड के जरिए भी शरीर में इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

 

शरीर के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी कहा जाता है। ऐसे में इसकी कमी के लक्षण पहचान कर इसकी सटीक जांच और सही इलाज काफी महत्वपूर्ण कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति में विटामिन बी की कमी के लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टरी परामर्श लें। डॉक्टरी परामर्श के बाद विटामिन बी12 टेस्ट के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स में शैड्यूल बुक करें। शैड्यूल बुक करने के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स का ऐप डाउनलोड करें।

 

FAQ

विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है?

विटामिन बी12 की कमी से थकान, कमजोरी, अनियमित हार्ट बीट, चक्कर आना, घबराहट, कमजोरी, संतुलन बिठाने में कमी आती है।

विटामिन बी12 की कमी किस तरह पूरी की जा सकती है?

विटामिन बी की कमी दूर करने के लिए संतुलित डाइट(मांस मछली, डेयरी प्रोडक्ट्स), सप्लीमेंट्स, गोलियां, इंजेक्शन लगाए जाते हैं। कुछ मामलों में फोर्टिफाइड आहार लेने की सलाह दी जाती है।

8 Views

Get Tested with Doctor-Curated Packages for a Healthier Life

Related Posts

Categories

Other Related Articles