logo

महिलाओं व पुरुषों में पेट दर्द के सामान्य कारण और सही उपचार

Medically Approved by Dr. Seema

Table of Contents

पेट दर्द

 

स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी कहा जाता है। दुनिया में करोड़ों लोग हैं जो पेट दर्द (abdominal pain meaning in hindi) का शिकार होते हैं। देखा जाए तो पेट दर्द के सामान्य कारणों में गैस, अपच, कब्ज, फूड इंफेक्शन आदि शामिल हैं। लेकिन कई बार पेट दर्द (abdominal pain meaning in hindi) गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकता है, जैसे पथरी, एपेंडिसाइटिस, या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन। इसके अलावा महिलाएं पीरियडस् के दौरान भी पेट दर्द से परेशान रहती हैं। इस लेख में जानते हैं कि पेट दर्द क्या होता है और पेट में रुक रुक कर दर्द क्यों होता है। साथ ही जानेंगे कि पेट के किस हिस्से में दर्द (abdominal pain meaning in hindi) का क्या कारण हो सकता है।

 

पेट दर्द क्या होता है?

छाती और कमर के बीच के हिस्से में किसी भी प्रकार का दर्द, असुविधा, खिंचाव पेट दर्द कहलाता है। दरअसल पाचन क्रिया पेट में ही होती है इसलिए पेट दर्द होना पाचन क्रिया में असामान्यता का कारण हो सकता है लेकिन कई बार पेट दर्द (abdominal pain meaning in hindi) के कई दूसरे कारण होते हैं। पेट दर्द कई बार गंभीर समस्याओं का भी इशारा करता है जिन्हें नजरंदाज करना स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है।

 

पेट दर्द के कारण क्या हैं?

कई बार लोग पूछتے हैं कि पेट में रुक रुक कर दर्द क्यों होता है। दरअसल पेट का दर्द (abdominal pain meaning in hindi) पेट की मांसपेशियों में खिंचाव का इशारा करता है। पेट दर्द के कारण इस प्रकार हैं –

 

  1. पाचन संबंधी दिक्कतें – अपच, कब्ज, दस्त, फूड इंफेक्शन, दस्त, गैस, अफारा, स्टमक फ्लू जैसी पाचन संबंधी दिकक्तें पेट दर्द का कारण बनती हैं।
  2. सूजन और इंफेक्शन – कई बार पेट में इंफेक्शन के चलते पेट में सूजन और छाले होने लगते हैं जिसे स्टमक अल्सर कहा जाता है।
  3. पथरी – पित्त की थैली में पथरी होने पर भी पेट में दर्द होता है।
  4. पीरियडस – महिलाएं पीरियड्स के दौरान पेट दर्द से जूझती हैं। इसके अलावा एग एवोल्यूशन या प्रजनन अंगों में सूजन के चलते भी पेट दर्द होता है।
  5. आईबीएस – इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के चलते भी पेट में दर्द होता है।
  6. कई बार पेट की मांसपेशियों में चोट या खिंचाव के चलते पेट दर्द होता है।
  7. स्ट्रेस – कई बार स्ट्रेस यानी तनाव के चलते भी पेट में दर्द होने लगता है।
  8. एपेंडिसाइटिस – पुरुषों के पेट के निचले भाग में दर्द होना एपेंडिसाइटिस का कारण है।
  9. तिल्ली की समस्या – अगर पेट के लेफ्ट हिस्से में दर्द हो रहा है तो ये तिल्ली की समस्या का संकेत हो सकता है।
  10. डायवर्टीकुलिटिस – इस बीमारी के चलते भी पेट के बाएं हिस्से में दर्द होता है।
  11. किडनी संक्रमण – किडनी यानी गुर्दे की समस्या के दौरान भी पेट दर्द होता है।

 

पुरुषों के पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है?

पुरुषों के पेट के निचले भाग (पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण क्या है) में कई कारणों से दर्द हो सकता है। ये कारण इस प्रकार हैं –

 

  1. एपेंडिसाइटिस
  2. किडनी की पथरी
  3. यूरिन ट्रेक्ट का संक्रमण
  4. अंडकोष के हर्निया की समस्या
  5. डाइजेशन संबंधी दिक्कतें
  6. साइटिका
  7. टेस्टिकुलर में मरोड़ होना
  8. प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन आना
  9. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

 

पेट में रुक रुक कर दर्द क्यों होता है?

पेट में कई बार रुक रुक कर दर्द रहता है और ये दर्द लंबे समय तक चलता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गैस, कब्ज, फूड एलर्जी, अल्सर, हर्नियां, आंतों की बीमारियां आदि। पेट में दर्द के साथ अगर उल्टी, दस्त या फीवर जैसे लक्षण दिख रहे हों तो ऐसे में डॉक्टरी परामर्श जरूर लेना चाहिए क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

 

कई बार पेट के लेफ्ट साइड में दर्द होता है और इसके भी कई कारण होते हैं। पेट के लेफ्ट साइड में दर्द होना कब्ज, अपच, गैस, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो सकता है। लेकिन अगर ये दर्द लगातार हो रहा हो तो इसके कारण पथरी, डायवर्टीकुलिसिस, आंत की बीमारी या तिल्ली की बीमारी हो सकती है। पेट के बाएं हिस्से दर्द होना आंतों में गैस बनने का इशारा है। इसके साथ साथ गैस्ट्रोइंटेराइटिस और पित्त की थैली में पथरी के कारण भी ये दर्द होता है।

 

महिलाओं के पेट दर्द का इलाज क्या है?

महिलाओं में अक्सर पेट दर्द पाचन संबंधी दिक्कतों और पीरियड्स के कारण होता है। पीरियड्स से पहले पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। ये दर्द रुक रुक कर होता है। इसके अलावा साइटिका, फूड पॉइजनिंग, पथरी भी इसकी वजह हो सकती है। महिलाओं में पेट दर्द के पीछे एंडोमेट्रियोसिस, पीसीओएस और ओवरी में सिस्ट बनने के कारण भी महिलाओं के पेट में दर्द होता है।

 

महिलाओं के पेट दर्द के कारण अगर सामान्य और पीरियड्स से जुड़े हैं तो कुछ घरेलू उपचार से इसे कम किया जा सकता है। इसमें गर्म पानी से सिंकाई, अदरक या तुलसी की चाय से आराम मिलता है। इसके अलावा भरपूर पानी पीने और हेल्दी भोजन करने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।

 

देखा जाए तो पेट दर्द (abdominal pain meaning in hindi) कई प्रकार का होता है और इसके कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं। सामान्य पेट दर्द कुछ समय में ठीक हो सकता है जबकि गंभीर और रुक रुक कर होने वाले पेट दर्द के लिए डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टरी सलाह के बाद संबंधित टेस्ट के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स में शैड्यूल बुक करें। शैड्यूल बुक करने के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स का ऐप डाउनलोड करें।

 

FAQ

पेट में रुक रुक कर दर्द क्यों होता है?
पेट में रुक रुक कर दर्द होने के कई कारण हैं, जैसे पीरियड्स का दर्द, फूड एलर्जी, फूड पॉइजनिंग, किडनी में पथरी, आईबीएस आदि।

 

महिलाओं के पेट दर्द का इलाज क्या है?
महिलाओं का पेट दर्द अक्सर पीरियड्स की वजह से होता है। इस दौरान गर्म सिंकाई, गर्म पानी से स्नान, भरपूर पानी पीने और हेल्दी डाइट लेने से आराम मिलता है।

7 Views

Get Tested with Doctor-Curated Packages for a Healthier Life

Related Posts

Categories

Other Related Articles