सीने में दर्द: हार्ट अटैक का संकेत या गैस की समस्या? जानिए फर्क
- 13 Feb, 2026
- Written by Team Dr Lal PathLabs
Medically Approved by Dr. Shuchi
Table of Contents

यूं तो शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होना किसी समस्या का संकेत है लेकिन सीने यानी छाती में दर्द होना गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। सीने में दर्द (सीने में दर्द क्यों होता है) को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये हार्ट अटैक जैसी गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकता है। देखा जाए तो सीने में दर्द के कई कारण होते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि सीने में होने वाला दर्द हार्ट अटैक का ही संकेत हो, ये गैस की समस्या का भी संकेत हो सकता है। अगर चेस्ट में दर्द होना लगातार बना हुआ है तो इसकी जांच के लिए इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम परीक्षण (electrocardiogram test) करवाने की सलाह दी जाती है। इस टेस्ट की मदद से समझा जा सकता है कि सीने में दर्द के क्या कारण हैं। इस लेख में जानते हैं कि सीने में दर्द क्यों होता है और सीने में दर्द के कारण और उपाय क्या हैं। साथ ही जानेंगे सीने में दर्द के लक्षण और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट यानी ईसीजी (electrocardiogram test) के बारे में सब कुछ।
सीने में दर्द क्यों होता है?
देखा जाए तो चेस्ट में दर्द होना नजरंदाज नहीं करना चाहिए। चेस्ट में दर्द होना किसी हल्की या गंभीर समस्या (सीने में दर्द क्यों होता है) का कारण हो सकता है। ऐसे में इसकी जांच करवानी चाहिए। खासतौर पर अगर सीने में दाहिने तरफ दर्द हो रहा है तो इसकी तुरंत जांच की जरूरत महसूस होती है। कई बार सीने में दर्द गैस की समस्या के चलते भी होता है जो एक आम हेल्थ कंडीशन है। अगर भोजन करने के बाद सीने में दर्द हो रहा है या फिर लेटने या उठने पर दर्द हो रहा है तो ये गैस की समस्या (सीने में दर्द क्यों होता है) के चलते हो सकता है। ऐसे में गैस की दवा लेने या फिर डकार आने पर ये दर्द खुद ब खुद ठीक हो जाता है। ऐसे में अगर मरीज कुछ देर चले फिरे तो भी गैस के चलते होने वाला सीने का दर्द कम हो जाता है। वहीं दाहिने सीने में दर्द के कारण (सीने में दर्द क्यों होता है) गंभीर हो सकते हैं जैसे हार्ट अटैक आदि। ऐसे में मरीज को बिना देर किए डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम परीक्षण (electrocardiogram test) करवाना चाहिए।
सीने में दर्द किस तरह का है, इसकी पहचान करना काफी महत्वपूर्ण है। सीने में दर्द का कारण (सीने में दर्द क्यों होता है) गैस की समस्या है या फिर हार्ट अटैक का संकेत, अगर इस फर्क को पहचान लिया जाए तो मरीज के इलाज में काफी मदद मिलती है। यहां जानते हैं कि सीने में दर्द की इन दोनों स्थितियों के लक्षणों में अंतर।
गैस के कारण होने वाला सीने का दर्द
गैस के कारण (सीने में दर्द क्यों होता है) होने वाला सीने का दर्द ज्यादातर भोजन करने के बाद उठता है। ये दर्द पेट के ऊपर के हिस्से में उठता है और लेटते या बैठते समय बढ़ जाता है। इस तरह के दर्द में पेट फूल जाता है और उसमें सूजन (सीने में दर्द के लक्षण) भी आ सकती है। ऐसे में अक्सर मरीज के चलने फिरने या फिर डकार लेने के बाद ये दर्द कम होने लगता है। इस दौरान मरीज को खट्टी डकारें आती हैं और एसिड रिफलेक्स होता है। इस तरह का दर्द पेट तक ही सीमित रहता है और दवा के बाद ठीक हो जाता है।
हार्ट अटैक के संकेत देने वाला सीने का दर्द
हार्ट अटैक के चलते होने वाला सीने का दर्द दाहिनी (दाहिने सीने में दर्द के कारण) तरफ होता है। दाहिने सीने से ये दर्द दाहिनी बांह, जबड़े और गर्दन से होते हुए पीठ तक फैल (सीने में दर्द के लक्षण) जाता है। इस दौरान मरीज की छाती में दबाव महसूस होता है और छाती पर भारीपन लगने लगता है। ये दर्द लगातार कई मिनट तक कायम रहता है। इस दौरान मरीज को लगातार ठंडा पसीना आता है और चक्कर भी आने लगते हैं। मरीज की सांस फूलने लगती है। सीने का ये दर्द आराम करने या दवा खाने से ठीक नहीं होता और इस दौरान मरीज को तुरंत डॉक्टरी सहायता और संबंधित परीक्षण (electrocardiogram test) की जरूरत होती है।
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम परीक्षण का महत्व
सीने में दर्द के लक्षण दिखने पर डॉक्टर अक्सर इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट (electrocardiogram test)यानी ईसीजी की सलाह देते हैं। इसे ईकेजी भी कहते हैं। इस टेस्ट की मदद से मरीज की दिल संबंधी असामान्यताओं का पता लगाया जाता है। ईसीजी (electrocardiogram test) असल में दिल की इलेक्ट्रिक गतिविधि जानने वाला एक दर्द रहित टेस्ट है। इस टेस्ट में शरीर के कई अंगों पर छोटे छोटे इलेक्ट्रोड (सैंसर युक्त पैच) लगाकर दिल की धड़कन, लय और गति के साथ साथ इलेक्ट्रिक सिग्नल को मापा जाता है। दिल का दौरा, स्ट्रोक या दिल संबंधी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए ईसीजी (electrocardiogram test) का उपयोग बहुत कारगर साबित होता है। ये टेस्ट ये भी पता लगाता है कि दिल की मांसपेशियां स्वस्थ हैं या इनको नुकसान पहुंच रहा है।
चेस्ट में दर्द होना आम समस्या है लेकिन अगर ये दर्द दाहिनी तरफ हो रहा है तो इसे गंभीर मानकर तुरंत डॉक्टरी सहायता लेनी चाहिए। सीने में दर्द के लक्षण पहचान कर सही समय पर इलाज संभव हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति के सीने में दाहिने तरफ का दर्द है और हार्ट अटैक के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श करें। डॉक्टरी परामर्श के बाद ईसीजी टेस्ट (electrocardiogram test) के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स में शैड्यूल बुक करें। शैड्यूल बुक करने के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स का ऐप डाउनलोड करें।
FAQ
- दाहिने सीने में दर्द के कारण क्या हो सकते हैं।
दाहिने सीने में दर्द का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। इस स्थिति में सीने में दाहिनी तरफ दर्द होता है और ये दर्द जबड़े, पीठ, गर्दन तक फैल सकता है। - ईसीजी टेस्ट क्यों किया जाता है
ईसीजी टेस्ट (electrocardiogram test)दिल की धड़कन, गति, लय और विद्युत तरंगों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट की मदद से दिल संबंधी बीमारियों और खतरों का निदान करने में आसानी होती है।








