logo

पुरुषों में हार्मोनल बदलाव और हेल्थ चेकअप्स

Medically Approved by Dr. Seema

Table of Contents

pursho-mein-hormonal-badlav-hindiकिसी भी व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ और सुचारू रूप से कार्यरत रखने के लिए जरूरी पोषण के साथ साथ हार्मोन (हार्मोन क्या होता है) का संतुलन बहुत जरूरी कहा जाता है। हार्मोन वो कैमिकल मैसेंजर यानी संदेश पहुंचाने वाले रसायन होते हैं जो खून में बहते हुए शरीर के कई अंगों तक संदेश पहुंचाते हैं। हार्मोन (हार्मोन क्या होता है) मेटाबॉलिज्म, विकास, प्रजनन और मनोदशा जैसे कामकाज को नियंत्रित करते हैं।

 

खासतौर पर पुरुषों के शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन शारीरिक विकास के साथ साथ एनर्जी और यौन क्रियाओं के लिए काफी जिम्मेदार माने जाते हैं। उम्र के साथ साथ पुरुषों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका उनकी सेहत पर कई रूपों (hormones problem in male in hindi) में असर पड़ता है। हालांकि ये हार्मोनल बदलाव उम्र के साथ साथ नेचुरल तरीके से होते हैं लेकिन इनकी कमी और इनके असंतुलन का असर शरीर और मानसिक स्तर पर पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ साथ पुरुषों में मेल हार्मोन कहे जाने वाले हार्मोन (हार्मोन क्या होता है) टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आने लगती है।

 

इस हार्मोन के कम होने या असंतुलन से पुरुषों को थकान, कामेच्छा में कमी, मांसपेशियों की कमजोरी और मनोदशा में बदलाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लाइफस्टाइल में बदलाव (hormones problem in male in hindi )के चलते भी पुरुषों के शरीर में हार्मोन (हार्मोन क्या होता है) असंतुलन होने लगता है। इस लेख में जानते हैं कि पुरुषों में हार्मोन की कमी के लक्षण क्या हैं और साथ ही हार्मोन को बैलेंस (hormonal imbalance symptoms in hindi) करने के उपाय क्या हैं।

पुरुषों में हार्मोन की कमी के लक्षण क्या हैं?

उम्र बढ़ने के साथ साथ मेल हार्मोन (हार्मोन क्या होता है) कहा जाने वाला टेस्टोस्टेरोन जब पुरुषों के शरीर में कम होता है तो इसके कई लक्षण दिखते हैं। हार्मोन की कमी के लक्षण इस प्रकार दिखते हैं –

  1. कामेच्छा में कमी – पुरुषों में मेल हार्मोन की कमी के चलते उनकी कामेच्छा में कमी होने लगती है। इसके चलते यौन इच्छा के प्रति उनकी रुचि कम होने लगती है।
  2. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन – इंटीमेसी यानी संभोग के दौरान इरेक्शन में दिक्कत आने लगती है। चूंकि इस दौरान वीर्य की मात्रा मं कमी आती है और इसका सीधा असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है।
  3. मांसपेशियों का कमजोर होना – हार्मोन की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है क्योंकि उनकी ताकत कम होने लगती है।
  4. हड्डियों का कमजोर होना – हड्डियों में मजबूती और घनत्व कम होने के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे हड्डियों में दर्द होने लगता है।
  5. वजन में उतार चढ़ाव – हार्मोन की कमी से पुरुषों के वजन में काफी बदलाव आते हैं। कभी उनका वजन एकाएक बढ़ने लगता है तो कुछ लोग वजन घटने के शिकार हो जाते हैं।
  6. मूड स्विंग – हार्मोन का असर शरीर के साथ साथ मानसिक तौर पर भी पड़ता है और मनोदशा में भारी बदलाव आते हैं। ऐसे में गुस्सा, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस होने लगती है।
  7. थकान का अनुभव होना – चूंकि मेल हार्मोन एनर्जी देता है इसलिए इसके कम होने पर व्यक्ति हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस करने लगता है।
  8. प्यास में बढ़ोतरी – बार बार और ज्यादा प्यास लगने लगती है।
  9. नींद का अनियमित होना – रात को नींद बार बार बाधित होती है और पूरी और निश्चित नींद नहीं आती।
  10. रात में पसीना आना – एकाएक रात के दौरान पसीना आता है।
  11. सिर में दर्द रहना – अक्सर पुरुषों के सिर मे दर्द बना रहने लगता है।
  12. चक्कर आना – कई बार कुछ लोग चक्कर आने की समस्या से भी परेशान होने लगते हैं।
  13. बाल झड़ना – हार्मोन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं औऱ कुछ लोग बाल्डनेस का भी शिकार हो जाते हैं।
  14. ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत – इस दौरान फोकस करने में कठिनाई आने लगती है। कुछ याद रखने में दिक्कत महसूस होने लगती है।
  15. त्वचा में बदलाव – हार्मोन की कमी से त्वचा के रंग में बदलाव आते हैं औऱ त्वचा हाइपरपिगमेंटेशन का शिकार होने लगती है।

हार्मोन बढ़ने से क्या होता है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्मोन (हार्मोन क्या होता है) कम होने से ही नहीं शरीर में हार्मोन बढ़ने से भी कई दिक्कतें पैदा होना लगती हैं। जैसे, वजन बढ़ना, दिल संबंधी बीमारियां, सेक्स ड्राइव में कमी आना, ब्लड प्रेशर में असंतुलन, थकान होना, मूड स्विंग होना, स्किन प्रॉबलम और मेटाबॉलिज्म में दिक्कत आना। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में हार्मोन न कम रहे और न ही ज्यादा रहे। इसके लिए हार्मोन बैलेंस (hormones problem in male in hindi) करना महत्वपूर्ण है।

पुरुषों में हार्मोन बैलैंस करने के क्या उपाय हैं?

हालांकि पुरुषों में हार्मोनल (हार्मोन क्या होता है) बदलाव उम्र के चलते होते हैं लेकिन इसका सीधा असर शरीर औऱ मानसिक सेहत पर पड़ता है। हार्मोन बैलेंस करने के उपाय अपनाकर शरीर में हार्मोन को बढ़ाया जा सकता है। पुरुषों में हार्मोन बैलेंस करने के उपाय इस प्रकार हैं –

  1. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें – हार्मोन के असंतुलन को रोकने के लिए जरूरी है कि शरीर फिजिकल रूप से एक्टिव रहे। ऐसे में नियमित तौर पर व्यायाम करना फायदेमंद रहता है।
  2. हेल्दी और संतुलित डाइट – हेल्दी और संतुलित डाइट की मदद से हार्मोन असंतुलन को कम किया जा सकता है। अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर को शामिल करें ताकि शरीर को ताकत के साथ साथ जरूरी पोषण मिल सके।
  3. पर्याप्त नींद है जरूरी – पर्याप्त नींद के जरिए हार्मोन असंतुलन को कम किया जा सकता है। इसलिए रात को पूरी और भरपूर नींद जरूर लें।
  4. स्ट्रेस मैनेजमेंट – तनाव को कम करके भी हार्मोन की कमी को बैलेंस किया जा सकता है। अपनी हॉबी पर ध्यान दें। योग करें, बागवानी करें, संगीत सुनें औऱ सोशल दायरा बढ़ाएं।
  5. धूम्रपान न करें – स्मोकिंग करने से हार्मोन में असंतुलन होता है, इसलिए स्मोकिंग करना बंद करें।
  6. अल्कोहल को न कहें – अगर आप अल्कोहल का सेवन कम या बंद करते हैं तो आपके शरीर में हार्मोन का असंतुलन और कमी दूर हो सकती है।

पुरुषों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हार्मोन बहुत ही महत्वपूर्ण कहे जाते हैं। अगर किसी पुरुष में हार्मोन की कमी के लक्षण या हार्मोन असंतुलन (hormonal imbalance symptoms in hindi) के लक्षण दिख रहे है तो डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टरी सलाह के बाद के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स में शैड्यूल बुक करें। शैड्यूल बुक करने के लिए डॉ. लाल पैथलैब्स का ऐप डाउनलोड करें।

FAQ

1.पुरुषों में हार्मोन की कमी से क्या होता है?

पुरुषों में हार्मोन की कमी से मूड स्विंग, कामेच्छा में कमी, प्रजनन क्षमता का कमजोर होना, थकावट, मूड स्विंग जैसे लक्षण दिखते हैं।

2.हार्मोन बैलेंस करने के उपाय क्या हैं?

हार्मोन बैलेंस करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट का पालन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, पूरी नींद लेना स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाकर रखना जैसे उपाय कारगर साबित होते हैं।

56 Views

Get Tested with Doctor-Curated Packages for a Healthier Life

Related Posts

Categories

Other Related Articles