logo

सेबेशियस सिस्ट – एपिडर्मल इंक्लूजन सिस्ट का कारण, लक्षण और उपचार

Medically Approved by Dr. Seema

Table of Contents

सेबेशियस सिस्ट्स

 

त्वचा के नीचे पड़ने वाली दर्दरहित गांठ को सेबेशियस सिस्ट (Sebaceous Cysts) कहते हैं। सेबेशियस सिस्ट को आम भाषा में एपिडर्मल इंक्लूजन सिस्ट (Epidermal Inclusion Cysts) या केराटिन सिस्ट भी कहा जाता है। सीबम से भरी ये गांठें काफी धीरे धीरे त्वचा के नीचे विकसित होती हैं। छूने पर इनमें दर्द नहीं होता है और ये काफी सॉफ्ट होती हैं। यूं तो ये गांठें शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं लेकिन आमतौर पर ये गर्दन, कंधे, खोपड़ी, पीठ और गर्दन पर पाई जाती हैं। डॉक्टर बताते हैं कि सेबेशियस सिस्ट तब होते हैं जब त्वचा के भीतर सीबम ग्लैंड यानी सीबम ग्रंथि या हेयर फॉलिकल्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में सीबम त्वचा के भीतर इन गांठों के रूप में जमा हो जाता है। सेबेशियस सिस्ट आम तौर पर दर्द नहीं करते हैं और इनसे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता है। लेकिन कई बार ये दर्द करते हैं और इनके चलते संक्रमण हो सकता है. चलिए जानते हैं कि सेबेशियस सिस्ट क्या हैं और इनका कारण क्या है। साथ ही जानेंगे इनके लक्षण, मैनेजमेंट का तरीका और जांच के बारे में सब कुछ।

 

सेबेशियस सिस्ट क्या होता है? (What Are Sebaceous Cysts?)

 

सेबेशियस सिस्ट त्वचा के नीचे बनने वाली गोल और गैर नॉन कैंसरस गांठें (non-carcinogenic) हैं जिनमे त्वचा से बाहर न निकल पाने वाला सीबम (keratin flakes)एकत्र हो जाता है। दिखने में ये गांठें गोल और छोटी छोटी होती हैं, छूने पर इनका उभार महसूस होता है। आमतौर पर इन गांठों में दर्द नहीं होता है। पर कई बार गांठें बड़ी होने पर दर्द हो सकता है। खासतौर पर चेहरे और गर्दन पर बनी गांठें दर्द कर सकती हैं। ये अक्सर गर्दन, छाती, पीठ या कंधों पर पाई जाती हैं जहां सीबम होता है।

 

सेबेशियस सिस्ट के लक्षण क्या हैं? (What Are the Symptoms of Sebaceous Cysts?)

 

सेबेशियस सिस्ट आमतौर पर वो ग्लैंड हैं जो त्वचा के नीचे मौजूद होते हैं। इनके अंदर सफेद केराटिन भरा होता है जो नाखूनों और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी होता है। सेबेशियस सिस्ट के लक्षण किसी व्यक्ति की सेहत और शरीर के आधार पर अलग अलग हो सकते हैं। इसके सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं –

 

  • त्वचा पर लालिमा (Redness on the skin)
  • त्वचा पर सूजन (Swelling on the skin)
  • स्किन का पीलापन (Coloured skin or yellowish appearance)
  • गाठों से बदबूदार तरल रिसना (Foul-smelling, thick discharge)
  • त्वचा के नीचे छोटे गोल दाने (Small rounded bumps under the skin)
  • दाने गोल और सॉफ्ट होना (Cysts are round and soft)

 

Also read about Skin Allergies

 

सेबेशियस सिस्ट का क्या कारण है?

 

त्वचा के नीचे सेबेशियस ग्लैंड यानी ग्रंथियां होती हैं। ये ग्रंथिया स्किन में सीबम यानी तेल और केराटिन के उत्पादन के लिए जरूरी मानी जाती हैं। केराटिन और सीबम बालों और त्वचा की सुरक्षा लेयर बनाते हैं। जब सेबेशियस ग्लैंड ब्लॉक हो जाते हैं तो सीबम स्किन के नीचे गांठ के रूप में जमा होता रहता है। सेबेशियस सिस्ट के कई कारण हो सकते हैं। ये इस प्रकार हैं –

 

  • अवरुद्ध सेबेशियस ग्लैंड (Blocked Sebaceous Glands) – जब शरीर में ज्यादा सीबम बनने लगता है तो सेबेशियस ग्लैंड ब्लॉक हो जाता है। सीबम से निकलने वाली गंदगी भी इन ग्लैंड को ब्लॉक कर सकती है। इससे केराटिन त्वचा के नीचे गांठ का आकार ले लेता है।
  • त्वचा पर चोट लगना (Skin Injury) – च कई बार त्वचा पर लगी चोट या कोई घाव इन सेबेशियस ग्लैंड को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे सिस्ट बनना शुरू हो जाता है।
  • हार्मोनल बदलाव (Hormonal Conditions) – शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव जैसे मेनोपॉज, प्यूबर्टी या प्रेग्नेंसी में भी ज्यादा सीबम बनने लगता है। इस दौरान त्वचा के नीचे सेबेशियस सिस्ट बनने लगते हैं।
  • त्वचा को नुकसान (Skin Damage) – कई बार त्वचा को खरोंचने, शेविंग करने या किसी कैमिकल के संपर्क में त्वचा के जाने पर भी रोमों में जलन हो सकती है जिससे सेबेशियस सिस्ट बनने लगते हैं।
  • साफ सफाई की कमी और अन्य स्किन कंडीशन (Poor Hygiene or Skin Conditions) – जब त्वचा की साफ सफाई पूरी तरह नहीं हो पाती तो त्वचा पर ज्यादा सीबम बनने लगता है। इसके अलावा मुंहासे और ऑयली स्किन के कारण भी त्वचा के नीचे सीबम एकत्र होने पर सेबेशियस सिस्ट बनना शुरू हो जाता है।

 

Also read about Skin Cancer

 

सेबेशियस सिस्ट का इलाज कैसे होता है? (How to Treat Sebaceous Cysts?)

 

डबॉडी की जांच और मरीज की मेडिकल हिस्ट्री के जरिए सेबेशियस सिस्ट की पहचान की जाती है। डॉक्टर इन गांठों के आकार, जगह और अन्य लक्षणों के आधार पर ये तय करते हैं कि आगे जांच की जरूरत है या नहीं। यूं तो आमतौर पर सेबेशियस सिस्ट पेनलैस होते हैं और ये काफी धीमी गति से विकास करते हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत इलाज की जरूरत नहीं होता है। कई बार सेबेशियस सिस्ट का आकार तेजी से बढ़ता है और इनमें दर्द भी होता है। इसके अलावा अगर इनसे रिसाव ज्यादा हो तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जिसके लिए इलाज की जरूरत पड़ती है। दर्द करने वाली और आकार में बड़ी गांठों के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हेल्थ केयर प्रोफेशनल की सलाह ली जाए। इसके लक्षणों की सही समय पर पहचान के जरिए इसका समुचित इलाज संभव है। सही औऱ सटीक जांच के लिए डॉ लाल पैथलैब्स में टेस्ट बुक करवाया जा सकता है।

 

FAQ

 

प्रश्न – सेबेशियस सिस्ट को कैसे रोका जा सकता है?(How to prevent epidermal cysts?)
उत्तर – त्सेबेशियस सिस्ट अपने आप और बेतरतीब ढंग से बनते हैं। त्वचा की साफ सफाई, त्वचा पर चोट और इंजुरी रोक कर इससे बचाव हो सकता है।

 

प्रश्न – क्यक्या सेबेशियस सिस्ट खतरनाक होते हैं ?(Are epidermal inclusion cysts dangerous?)
उत्तर – आमतौर पर सेबेशियस सिस्ट खतरनाक नहीं होते हैं। ये गांठें दर्दरहित और नॉन कैंसरस होती हैं। लेकिन कई बार इनसे तरल पदार्थ रिसने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

 

प्रश्न – क्यक्या सेबेशियस सिस्ट खत्म किए जा सकते हैं? (Does an epidermal inclusion cyst go away?)
उत्तर – कुछ सेबेशियस सिस्ट का आकार कम हो सकता है। जबकि कुछ अचानक से बढ़ जाते हैं। ऐसा होने पर डॉक्टर से जांच करवाई जा सकती है।

5 Views

Get Tested with Doctor-Curated Packages for a Healthier Life

Related Posts

Categories

Other Related Articles