logo

लिपोमा को समझें: कारण, लक्षण और उपचार के तरीके

Medically Approved by Dr. Seema

Table of Contents

Lipoma in Hindi: Causes, Symptoms and Treatment

लिपोमा (Lipoma)दुनिया भर में सबसे सामान्य और हल्के ट्यूमर का रूप है। आम भाषा में इसे फैटी गांठ (small, fatty lump under skin) भी कहा जाता है। अनुमान लगाया जाता है कि विश्व भर में 1000 में से हर 2।1 व्यक्ति अपनी लाइफ में किसी एक समय लिपोमा से पीड़ित होता है। लिपोमा ऐसा ट्यूमर है जो किसी भी उम्र के किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। हालांकि देखा जाए तो ये महिलाओं में ज्यादा विकसित होता है। चलिए इस लेख में जानते हैं कि लिपोमा क्या है, इसके कारण, लक्षण और उपचार के तरीके क्या हैं।

लिपोमा क्या है? 

लिपोमा शरीर के किसी भी हिस्से में विकसित होने वाली एक वसायुक्त गांठ (fatty lump) है।  जब वसा युक्त कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है तो शरीर के किसी भी हिस्से में वसायुक्त गांठ धीमी गति से डेवलप होती है। लिपोमा की गांठ स्किन औऱ मसल्स के बीच के हिस्से में बनती है। आमतौर पर लिपोमा को हानिरहित कहा जाता है। ये कैंसर (not cancerous)के लिए जिम्मेदार नहीं कहे जाते हैं। लिपोमा शरीर के किसी भी हिस्से में निकल सकता है। आमतौर पर लिपोमा हाथ, पैर, पीठ, छाती, गर्दन, कंधे माथे और धड़ पर डेवलप होते हैं। बेहद कम मामलो में लिपोमा आंतरिक अंगों में विकसित होता है। कई दुर्लभ मामलों में लिपोमा मसल्स और ब्रेन में भी विकसित हो सकता है।

 

ज्यादातर और आम मामलों में एक व्यक्ति में लिपोमा की एक गांठ विकसित होती है। हालांकि कुछ मामलों में ये एक से ज्यादा हो सकते हैं। चूंकि ये हानिकारक नहीं होते हैं औऱ इनके होने से दर्द भी नहीं होता है, इसलिए अक्सर लोग इनको नजरंदाज कर देते हैं। इनको हटाने के लिए हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह करनी जरूरी होती है। अगर लिपोमा की गांठ में दर्द होता है, या इसका आकार बढ़ रहा है, या इसे हटवाना है, ऐसे में डॉक्टर परामर्श करना चाहिए।

 लिपोमा का क्या कारण है? 

मेडिकल साइंस में हालांकि लिपोमा का कोई ठोस कारण नहीं बताया जा सका है। लेकिन आमतौर पर इसके लिए कुछ खास वजहें जिम्मेदार कही जाती हैं, जो इस प्रकार हैं –

 

  1. डर्कम डिजीज (Dercum Disease) – इसे एडिपोसिस डोलोरोसा या एंडर्स सिंड्रोम कहा जाता है। इस सिचुएशन में पैरों, बाहों और धड़ पर दर्द करने वाली लिपोमा की गांठें बनती हैं।
  2. गार्डनर सिंड्रोम (Gardner Syndrome) – गार्डनर सिंड्रोम भी लिपोमा की गांठ की वजह बनता है।
  3. मेडेलुंग डिजीज (Madelung’s Disease) – ज्यादा अल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों में ये सिचुएशन पाई जाती है। इसे मल्टीपल सिमेट्रिक लिपोमेटोसिस भी कहा जाता है। इस दौरान गर्दन और कंधों के आस पास गांठें बनने लगती हैं।
  4. आनुवांशिक मल्टीपल लिपोमैटोसिस (Hereditary Multiple Lipomatosis) – ये आनुवांशिक डिस्ऑर्र्डर है जिसमें पारिवारिक इतिहास के चलते शरीर पर लिपोमा की गांठ बनती हैं।

लिपोमा के रिस्क फैक्टर क्या हैं?  

 

लिपोमा के रिस्क फैक्टर इस प्रकार हैं-

 

  1. उम्र संबंधी रिस्क फैक्टर (Individuals between 40 to 60) आमतौर पर 40 से 60 साल के बीच के लोगों में लिपोमा विकसित होने के ज्यादा चांस होते हैं।
  2. पारिवारिक इतिहास (family history of lipomas)जिन लोगों के पारिवारिक इतिहास में लिपोमा हो चुका है, ऐसे लोगों को लिपोमा होने का ज्यादा रिस्क होता है।
  3. चोट के चलते (an injury)अगर शरीर में कहीं चोट लगी है तो उस जगह पर लिपोमा होने की ज्यादा संभावना होती है।

 

लिपोमा के लक्षण क्या हैं ? 

लिपोमा के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं –

 

  • त्वचा के नीचे गांठ होना (Situated directly under the skin) आमतौर पर पेट, पीठ, बांह, कंधे, जांघ और गर्दन पर।
  • गांठ का आसानी से मूव होना (Move easily when pressure is applied)ये गांठ उंगली से दबाने पर हिलती है।
  • गांठ का मुलायम होना (Generally soft and doughy)लिपोमा की गांठ काफी नरम और लचीली होती है।
  • छोटी गांठ होना (less than 5 centimetres in diameter,)लिपोमा की गांठ आमतौर पर व्यास में 5 सेंटीमीटर की होती है।
  • दर्दरहित गांठ (Generally painless,)ये गांठ आमतौर पर दर्दरहित होती है।
  • गोल या अंडाकार गांठ (Round or oval-shaped and usually symmetrical)लिपोमा की गांठ गोल या अंडाकार होती है और त्वचा पर हाथ फेरने पर महसूस होती है।

 

आमतौर पर लिपोमा की गांठ के लिए किसी उपचार की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके सामान्य इलाज के लिए लिपोसेक्शन और सर्जरी की जा सकती है। लिपोमा की पहचान के लिए बायोप्सी की जरूरत होती है। बायोप्सी टेस्ट के बारे में अधिक जानने के लिए आप डॉ। लाल पैथलेब्स की बेवसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

FAQs

क्या लिपोमा कैंसर है? 

नहीं, लिपोमा गैर कैंसरकारी साफ्ट ट्यूमर है।

लिपोमा का मुख्य कारण क्या है? 

लिपोमा का मुख्य कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, हालांकि आनुवांशिकी यानी फैमिली हिस्टरी को इसका कारण कहा जाता है।

 

 

1666 Views

Get Tested with Doctor-Curated Packages for a Healthier Life

Related Posts

Categories

Other Related Articles